हिंदी भाषा मेरी शान मेरी जान


 


कभी खुशी, कभी गम ।

     हिंदी भाषा ही बोलेंगे हम ।

          हिंदी बोलने में कैसी शर्म।

हिंदी बोलने से बढता प्यार ।

    अंग्रेजी तो बहुत बेकार   ।

         नई पीढ़ी पर इसका भार ।

बच्चों को गले लगाओ,

    एक बात उनको समझाओ ।

       हिंदी बोलकर मान बढाओ 

हिंदी की झूठी ना करूँ बढ़ाई ।

    हिंदी में बात हो या हो लड़ाई ।

      अंदाज निराला इसका भाई।

हिंदी है तो हिन्दुस्तान है ।

 हिन्दुस्तान है तो हिंदी है ।

 हिंदी हमारी पहचान है ।

हिंदी अपनाओ,संस्कृति बचाओ 

     पूर्वजों का मान बढ़ाओ 

एक साथ सब मिलकर गाओ..। 

तब होगा संकल्प पूर्ण हमारा ...। 

हिंदी भाषा  ...ध्येय हमारा । 

सारे जहाँ में एक ही नारा ...

हिंदी से जगमग हो हिन्दुस्तान हमारा... ।


द्वारा - रमा सोनी (अलवर)

                       

Comments

Popular posts from this blog

THE NIGHTANGLE

एक नई कहानी की तलाश में